• Arun Singh
    Arun Singh
  • ₹ 25

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 29 बाघिनें, जिनमें 12 ब्रीडिंग क्षमता वाली

Arun Singh
Arun Singh
15 Jul, 2021 651 words
पन्ना टाइगर रिज़र्व की संस्थापक बाघिन टी-1 अपने शावकों के साथ। (फाइल फोटो)

टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। मौजूदा समय यहाँ पर कुल 29 बाघिन हैं, जिनमें 12 बाघिन शावकों को जन्म दे रही हैं। वर्ष 2020 में यहां शावकों सहित बाघों की संख्या 64 थी जो 2021 के अंत तक बढ़कर 78 होने की उम्मीद है। यह वन क्षेत्र पन्ना, छतरपुर व दमोह जिले के 1598 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका कोर क्षेत्र 576 वर्ग किलोमीटर व बफर क्षेत्र 1022 वर्ग किमी है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने पिछले 6 माह की समीक्षा रिपोर्ट में यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि वर्ष 2021 के अंत तक यहाँ बाघों की संख्या बढ़कर 78 हो जायेगी।

गौरतलब है कि बीते 12 वर्षो के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व ने देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2009 में यह वन क्षेत्र बाघ विहीन हो गया था, फलस्वरूप यहां पर बाघों के उजड़ चुके संसार को फिर से आबाद करने के लिए बाघ पुनर्स्थापना योजना शुरू की गई। बेहतर प्रबंधन और संरक्षण से योजना को चमत्कारिक सफलता मिली और यह उजड़ा वन क्षेत्र बाघों से पुन: आबाद हो गया। इस तरह से पन्ना टाइगर रिजर्व दुनिया के लिए एक उदाहरण बन चुका है, जिसने शून्य से यह गौरवशाली मुकाम हासिल किया है।

  • Words

    651

  • Time

    5 mins

Purchase this post

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में 29 बाघिनें, जिनमें 12 ब्रीडिंग क्षमता वाली

Arun Singh

Created on stck.me

Arun Singh logo
  • Change photo
  • Delete photo
  • 13 Posts

  • 0 Followers

  • 0 Following

Arun Singh

nature lover journalist
  • 13 Posts

  • 0 Followers

  • 0 Following

  • Posts
  • About